कर्नाटक के विजयपुरा स्थित पुटनाक झील में डूबने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी छह शवों को झील से बाहर निकाला।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया गया है कि झील के किनारे जाने के दौरान ये लोग अनियंत्रित होकर एक-एक कर पानी में गिर गए होंगे, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।



