नेपाल की कोसी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण बिहार के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में खतरा पैदा होने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं।
अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।



