नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने से 400 लोग लापता हो गए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता लोगों में 142 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 105 भारत के निवासी हैं और 37 प्रवासी भारतीय हैं।
लापता हुए कुल 400 लोगों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली शामिल हैं। पर्यटन बोर्ड के अनुसार, विदेशी नागरिकों में अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के पर्यटक भी शामिल हैं।

