नेपाल में ग्लेशियर झील फटने की आशंका के बाद गंडक नदी में बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF को अलर्ट पर रखा गया है। त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश के निचले इलाकों में प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
बिहार में स्थिति को देखते हुए NDRF की दो और टीमों को पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर भेजा गया है, जिससे राज्य में तैनात टीमों की कुल संख्या नौ हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है, जिसके बाद राज्य में सक्रिय NDRF टीमों की संख्या 11 हो गई है। NDRF स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


