नेपाल सरकार ने जानकारी दी है कि हिमालय में ग्लेशियर के पिघलकर लेंड नदी में गिरने से भीषण बाढ़ आ गई है। यह घटना नेपाल-चीन सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र से 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, ग्लेशियर के अचानक नदी में गिरने के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की है।

