भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 290 रन ही बना सकी।
मैच के अंतिम चरण में भारत ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए। इसके बाद खेल समाप्त होने तक कोई परिणाम नहीं निकल सका और मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया।




