नेपाल में आई भीषण बाढ़ में फंसे तमिलनाडु के निवासियों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के मंत्री आधव, राजमोहन और विनोद दिल्ली पहुंच गए हैं।
दिल्ली में डेरा डाले ये मंत्री बचाव कार्यों का समन्वय कर रहे हैं। वे वहां स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

