तमिलनाडु विधानसभा ने अपने इतिहास में पहली बार बिना किसी रुकावट के लगातार 10 घंटे तक कार्यवाही संचालित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सदन की कार्यवाही आज सुबह 9:30 बजे शुरू हुई और शाम 7:20 बजे तक निर्बाध रूप से जारी रही।
इस प्रकार, विधानसभा ने कुल 9 घंटे 50 मिनट तक लगातार काम करके यह उपलब्धि हासिल की है।

