कोवई किंग्स ने मदुरै पैंथर्स को 84 रनों से हराकर टीएनपीएल (TNPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए कोवई किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस जीत के साथ ही कोवई किंग्स ने तीसरी बार टीएनपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इससे पहले टीम ने 2022 और 2023 में भी लगातार खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम की थी।



