इन्फोसिस ने पुष्टि की है कि उनकी सहायक कंपनी 'इन्फोसिस पब्लिक सर्विसेज' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लक्ष गोपीसेट्टी नेपाल में लापता हो गए हैं। कंपनी के अनुसार, गोपीसेट्टी से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीसेट्टी व्यक्तिगत यात्रा पर नेपाल गए थे। गौरतलब है कि 'इन्फोसिस पब्लिक सर्विसेज' मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सार्वजनिक क्षेत्र के लिए काम करने वाली इन्फोसिस की एक सहायक इकाई है।
