केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बाजार में इसकी कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने उन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिनमें चीनी की किल्लत होने का दावा किया गया था।
मंत्रालय ने कहा कि सरकार आम जनता को उचित मूल्य पर चीनी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



