तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य में दूध खरीद मूल्य को बढ़ाकर 44 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है। विधानसभा में नियम 110 के तहत इस निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम दूध उत्पादकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है।
पशुपालन के लिए आवश्यक सामग्री और चारे की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्पादकों को राहत देने के उद्देश्य से ही खरीद मूल्य में यह वृद्धि लागू की गई है।


