तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नाम और उनके ट्रस्ट का उपयोग कर मध्य प्रदेश में लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को मुख्यमंत्री के चैरिटी संगठन का प्रतिनिधि बताकर लोगों को 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता और व्यावसायिक फंड दिलाने का झांसा दे रहे हैं।
धोखाधड़ी करने वाला गिरोह पंजीकरण, सत्यापन और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर लोगों से 1,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की अवैध वसूली कर रहा है। इस संबंध में इंदौर अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री विजय के नाम से चल रहे भ्रामक प्रचार को देखते हुए इंदौर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह का भुगतान न करने की चेतावनी दी है।


