प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अनावश्यक रूप से सोना खरीदने से बचने की अपील की है। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है।
प्रधानमंत्री ने 'वेड इन इंडिया' (Wed in India) अभियान को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए लोगों से विदेशों में शादी समारोह आयोजित करने और पर्यटन के लिए विदेश यात्राओं से बचने को कहा। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।


