तमिलनाडु सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने और आम जनता को राहत देने के लिए सब्सिडी पर प्याज वितरण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 3 सितंबर से प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य भर में स्थित 8,739 शहरी उचित मूल्य की दुकानों और सहकारी बिक्री केंद्रों के माध्यम से यह रियायती प्याज आम लोगों को मिलेगा।


