नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार कर गई है। आपदा में फंसे 4,000 से अधिक लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते मृतकों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस अभियान में सेना सहित विभिन्न विभागों के 22,000 कर्मी तैनात किए गए हैं।


