तमिलनाडु विधानसभा में मंत्री कीर्तना द्वारा भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाए जाने पर सदन में भारी हंगामा हुआ। मंत्री ने आरोप लगाया कि पटाखों के लाइसेंस जारी करने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस टिप्पणी के बाद डीएमके विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और विरोध जताना शुरू कर दिया।
इस दौरान हस्तक्षेप करते हुए एआईएडीएमके नेता सेनगोट्टैयन ने डीएमके सदस्यों से सवाल किया कि वे क्यों विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री ने केवल भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है और किसी विशिष्ट पार्टी का नाम नहीं लिया है, ऐसे में सदन में हंगामा करने का कोई औचित्य नहीं है।


