तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की है। साउथ ज़ोन और ईस्ट ज़ोन के बीच यह खिताबी मुकाबला 6 से 10 सितंबर तक खेला जाएगा।
दर्शक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से गेट नंबर 4 के माध्यम से स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। आम जनता के बैठने के लिए स्टेडियम की सी, डी और ई लोअर स्टैंड्स को निर्धारित किया गया है।
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ ज़ोन ने नॉर्थ ज़ोन को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, ईशान किशन के नेतृत्व वाली ईस्ट ज़ोन ने सेमीफाइनल में सेंट्रल ज़ोन को चार विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।




