केरल के मुन्नार स्थित कोरंडाकाडु पहाड़ियों पर दुर्लभ नीलकुरिंजी फूल खिल गए हैं। यह प्राकृतिक घटना करीब 12 साल के लंबे अंतराल के बाद देखी गई है।
नीलकुरिंजी के फूलों का खिलना एक विशेष प्राकृतिक दृश्य है, जो अपनी अनूठी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इन फूलों के दीदार के लिए पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



