केंद्र सरकार चालू शैक्षणिक वर्ष में छठी कक्षा के छात्रों को त्रिभाषा नीति से एक बार के लिए छूट देने पर विचार कर रही है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि सरकार इस संबंध में परामर्श प्रक्रिया में तेजी ला रही है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई स्कूलों में त्रिभाषा नीति को लागू करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अभिभावकों की चिंताओं का हवाला देते हुए किसी भी तरह की मोहलत न देने का आग्रह किया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 तारीख के लिए निर्धारित की है।



