मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की उपस्थिति में डीएमके महासचिव दुरई मुरुगन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पुराने तेवर में लौटने का आह्वान किया। उन्होंने जोशपूर्ण अंदाज में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को फिर से पुराने डीएमके कार्यकर्ता की तरह काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वही पार्टी है जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों को चुनावी राजनीति में धूल चटाई है।
अपने संबोधन के दौरान दुरई मुरुगन ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कार्यकर्ता किसके पैर छूते हैं या किसके हाथ जोड़ते हैं, लेकिन उन्हें पार्टी के पुराने गौरव को वापस लाना होगा। इसके बाद उन्होंने अचानक मंच पर ही संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।

