तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने टीवीके (TVK) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का माहौल ऐसा बनाया जा रहा है जैसे राज्य में कोई बड़ी लहर हो, जबकि हकीकत कुछ और है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय फिल्मों में अभिनय छोड़ने के बाद अब जनता के बीच मुख्यमंत्री होने का नाटक कर रहे हैं।
स्टालिन ने कहा कि डीएमके को कमजोर करने की कोशिशें पिछले 78 वर्षों से देखी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इन प्रयासों का जवाब ब्याज और मूलधन समेत दिया जाएगा और वे इसी अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उपचुनाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह एक कठिन समय है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि टीवीके के अहंकार और घमंड को उपचुनाव में करारा सबक सिखाया जाना चाहिए।

