यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के साथ सप्ताहांत की छुट्टियों के जुड़ जाने से बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सप्ताह में दो दिन का अवकाश शामिल है और इस प्रदर्शन में करीब 2.50 लाख कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
बैंकों ने स्पष्ट किया है कि 24 सितंबर के बाद कर्मचारियों की उपस्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वित्तीय लेनदेन के लिए मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।


