नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने NEET-PG 2026 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रॉ स्कोर और मेरिट रैंक आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा मुख्य रूप से 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि जयपुर के एक परीक्षा केंद्र में बिजली गुल होने से प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर 2026 को पुन: परीक्षा ली गई थी।
आंकड़ों के अनुसार, मुख्य परीक्षा में 2,63,544 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि पुन: परीक्षा में 2,416 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। बोर्ड ने विभिन्न MD, MS, DNB, DrNB और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ अंक भी निर्धारित किए हैं। इसके तहत सामान्य/EWS श्रेणी के लिए कट-ऑफ 262, सामान्य PwBD के लिए 244 और SC/ST/OBC श्रेणियों के लिए 226 अंक तय किए गए हैं।


