माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यदि यह तकनीक गलत हाथों में पड़ जाती है, तो यह एक बेहद खतरनाक हथियार बन सकती है, जिसमें 100 करोड़ लोगों की जान लेने की क्षमता है। गेट्स ने स्पष्ट किया कि एआई वर्तमान में एक अत्यंत शक्तिशाली और विनाशकारी हथियार के रूप में विकसित हो चुका है।
इस खतरे को देखते हुए बिल गेट्स ने सरकारों से सख्त कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल एआई कंपनियों द्वारा अपनाए गए स्व-नियमन पर्याप्त नहीं हैं। सरकारों को इस क्षेत्र में हस्तक्षेप करना चाहिए और तकनीक के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम बनाने चाहिए।

