मदुरंतकम में एक कार्यक्रम के दौरान उदयनिधि स्टालिन द्वारा 'ओम काली, जय काली' का नारा लगाने और सामने मौजूद लोगों को 'ओडु काली' (भागो खाली) कहने के लिए उकसाने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी करार दिया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि 'ओम काली, जय काली' हिंदू आस्था का प्रतीक है और उदयनिधि का यह कृत्य हिंदू धर्म का अपमान है। तिरुपति ने सवाल उठाया कि क्या उदयनिधि स्टालिन में हिम्मत है कि वे इसी तरह इस्लाम या ईसाई धर्म के नारों का भी मजाक उड़ा सकें।

