ऊटी के सरकारी कला महाविद्यालय में आयोजित एक रक्तदान शिविर में प्रतिभागियों से उनकी जाति का विवरण मांगे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस शिविर का आयोजन केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'मेरा युवा भारत' संगठन द्वारा किया गया था।
शिविर के दौरान छात्रों से नाम, आयु, शिक्षा और फोन नंबर के साथ-साथ उनकी जाति के बारे में भी जानकारी मांगी गई। इस पर छात्रों ने कड़ा विरोध जताते हुए सवाल किया कि क्या रक्तदान के लिए भी जाति देखी जाएगी। इस घटना को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश देखा गया।




