चेन्नई में संविदा पर कार्यरत नर्सों ने अपनी सेवाओं को स्थायी करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नर्सों का कहना है कि सरकार को पांच साल की सेवा पूरी करने वाली नर्सों को स्थायी करने का अपना वादा पूरा करना चाहिए।
नर्सों ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से ही वे अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रही हैं, लेकिन उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए बड़ी संख्या में नर्सें एकजुट होकर इस प्रदर्शन में शामिल हुई हैं।



