भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। ईशान किशन ने भी 18 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया।
शानदार शुरुआत के बाद भारतीय टीम ने अंतिम ओवरों में लय खो दी और 99 रनों के भीतर 7 विकेट गंवा दिए। अंत में प्रिंस यादव ने 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेस, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने दो-दो विकेट हासिल किए।



