प्रसिद्ध चिकित्सा पत्रिका 'द लैंसेट' ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि परमाणु युद्ध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के दुरुपयोग के कारण 2100 तक मानव जाति के अस्तित्व पर संकट आ सकता है। रिपोर्ट में भविष्य के लिए गंभीर चिंताएं व्यक्त की गई हैं।
अध्ययन में अगले 75 वर्षों के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले 17 प्रमुख खतरों की पहचान की गई है, जिनमें जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण और कुपोषण शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यदि सरकारें इन खतरों के विकराल रूप लेने से पहले ही सतर्क हो जाएं और प्रभावी निवारक उपाय करें, तो मानव जाति को इस विनाशकारी स्थिति से बचाया जा सकता है।



