एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने राज्य में बिजली खरीद को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक यूनिट बिजली 35 रुपये की दर से खरीदने के फैसले को 'वेत्री मेगा भ्रष्टाचार योजना' करार देते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।
पलानीस्वामी ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अक्टूबर महीने में बिजली की खरीद 15 से 20 रुपये प्रति यूनिट के बीच की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पड़ोसी राज्य में बिजली इतनी सस्ती मिल रही है, तो तमिलनाडु में 35 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीद क्यों की जा रही है।

