डीएमके सांसद कनिमोझी ने तमिलनाडु में बिजली कटौती की समस्या को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली संकट का समाधान करने के बजाय बारिश और हवा न होने का बहाना बना रही है। कनिमोझी ने दावा किया कि राज्य के इतिहास में पहली बार सरकार ने 35 रुपये प्रति यूनिट की दर से महंगी बिजली खरीदी है।
उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही राज्य इस स्थिति में पहुंचा है। कनिमोझी ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या भारी कीमत पर बिजली खरीदकर राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ाना ही सरकार की 'वैकल्पिक राजनीति' है।

