अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने वर्षों पहले ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चेतावनी दी थी कि फ्रांस में बड़ी संख्या में प्रवासियों को अनुमति देना एक बड़ी गलती है। व्हाइट हाउस में एक संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि पेरिस शहर जल्द ही एक मुस्लिम शहर में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि फ्रांस को भी अमेरिका की तरह अपनी सीमाओं को बंद कर देना चाहिए था।
ट्रंप ने फ्रांस की सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वहां की ऊर्जा स्थिति की भी आलोचना की। उनकी यह टिप्पणी फ्रांस के विभिन्न शहरों में बढ़ती महंगाई और स्कूलों की स्थिति को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों और दुकानों में लूटपाट की घटनाओं के कुछ दिनों बाद आई है।


