न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम और पांचवें मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवरों में ही 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
भारत ने इस सीरीज के शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही श्रृंखला पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, सीरीज के अंतिम दो मैचों में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।


