नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने समुद्री लुटेरों के हमले का शिकार हुए मछली पकड़ने वाले जहाज 'अजीनी' के 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाने के लिए भारत सरकार, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना का आभार व्यक्त किया है।
ईरानी दूतावास ने इस बचाव अभियान के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए पेशेवर रवैये और समन्वय की सराहना की है। अधिकारियों ने कहा कि यह सफल ऑपरेशन मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, साथ ही यह दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग की भावना को भी उजागर करता है।

