आंध्र प्रदेश के पलमनेर नगर पालिका पार्षद चुनाव में हार का सामना करने वाले वाईएसआर कांग्रेस उम्मीदवार प्रसाद रेड्डी ने एक वीडियो जारी कर मतदाताओं से अपने पैसे वापस मांगे हैं। इस घटना ने इलाके में भारी हलचल पैदा कर दी है।
वीडियो में प्रसाद रेड्डी ने दावा किया कि उन्होंने 10 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लेकर मतदाताओं को पैसे बांटे थे। उन्होंने कहा कि जिन 400 लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया, वे उनके पैसे लौटा दें, अन्यथा उन्हें देवी मारियम्मा का कोप झेलना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पैसे वापस मिल जाते हैं, तो वे उन पैसों से अपने चुनावी वादों को पूरा करेंगे।


