विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें अपनी पार्टी के गलत काम करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को 'डमी सीएम' करार देते हुए कहा कि यदि उनमें थोड़ी भी अंतरात्मा बची है, तो उन्हें अपनी पार्टी के अनुशासनहीन लोगों पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए।
उदयनिधि स्टालिन ने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री ने गलत काम करने वालों पर कार्रवाई नहीं की, तो जनता खुद उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।


