तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम (TANGEDCO) ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि बिजली बोर्ड के किसी भी कर्मचारी को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन निलंबित नहीं किया जाएगा। निगम ने निर्देश दिए हैं कि यदि कर्मचारी की किसी गलती के कारण वित्तीय नुकसान हुआ है, तो उस राशि की भरपाई सेवानिवृत्ति लाभों से की जाए, लेकिन उनके अन्य देयकों को न रोका जाए।
निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल गंभीर आरोपों या आपराधिक कदाचार के मामलों में ही कर्मचारियों की ग्रेच्युटी रोकने की कार्रवाई की जाएगी। अन्य सामान्य मामलों में सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


