लाइबेरिया के ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर 'एमटी डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी' पर 11 नवंबर को मीना साकर तट के पास एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। घटना के समय जहाज पर कुल 22 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 19 भारतीय नाविक शामिल थे।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तटरक्षक बल ने सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की है कि सभी 19 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। सरकार नाविकों की भलाई और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है।



