मदुरै के नेहरू नगर स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने 35 किलो सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। करीब 15 दिन पहले ही खुले इस शोरूम में आज सुबह जब कर्मचारी पहुंचे, तो उन्हें पिछले दरवाजे टूटे हुए मिले और गहने गायब थे। पुलिस को संदेह है कि तड़के करीब 3 बजे नकाबपोश तीन बदमाशों ने निर्माणाधीन इमारत के मचान और लिफ्ट के लिए बने रास्ते का उपयोग करके शोरूम में प्रवेश किया।
पुलिस आयुक्त राजेंद्रन ने बताया कि शोरूम के कुल स्टॉक का 30 प्रतिशत हिस्सा चोरी हुआ है, जिसके सटीक मूल्य का आकलन किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है।

/polimer-news/media/media_library/vi/j91F1PAbLkI/hqdefault-451780.jpg)
