भौतिक विज्ञानी हेंज वॉन फोएस्टर द्वारा 1960 में की गई प्रलय की भविष्यवाणी 13 नवंबर 2026 को गलत साबित हुई है। साइंस पत्रिका में प्रकाशित अपने शोध पत्र में फोएस्टर ने दावा किया था कि जनसंख्या वृद्धि के कारण इस तारीख तक दुनिया में रहने के लिए जगह खत्म हो जाएगी और मानवता का अंत हो जाएगा। उन्होंने 400 ईसा पूर्व से 1958 तक के आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया था कि 2020 तक वैश्विक जनसंख्या 25 अरब तक पहुंच जाएगी।
उस समय आलोचकों ने इस मॉडल को खारिज करते हुए कहा था कि इसमें जन्म दर, मृत्यु दर और मानवीय प्रजनन की जैविक वास्तविकताओं को नजरअंदाज किया गया है। वर्तमान में वैश्विक जनसंख्या लगभग 8 अरब है, जो फोएस्टर के 25 अरब के अनुमान से काफी कम है। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन प्रलय की भविष्यवाणी की गई थी, वह दिन उनके मूल शोध पत्र के प्रकाशन की 66वीं वर्षगांठ और दिवंगत वैज्ञानिक की जयंती के साथ मेल खाता है।


