रॉकस्टार गेम्स का बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' आगामी 19 नवंबर को प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज एक्स/एस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 13 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आ रहे इस गेम के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग के जरिए इसकी 1.03 करोड़ से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं, जिससे कंपनी ने करीब 9,300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि रिलीज के पहले ही सप्ताह में यह गेम लगभग 49,000 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर सकता है। यह आंकड़ा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के 13,705 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट से तुलना करने पर काफी अधिक है। अनुमान के मुताबिक, GTA 6 की एक सप्ताह की कमाई इसरो के वार्षिक बजट से 3.6 गुना अधिक होने की संभावना है।

