अमेरिका में शुक्रवार को देशभर के हवाई अड्डों पर विमानों की आवाजाही रोके जाने के बाद अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख मार्कवेन मुलिन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल देश पर किसी खतरे का संकेत नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और साइबर हमले की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।
मुलिन ने कहा, अभी तक हमारे खिलाफ किसी दुर्भावनापूर्ण हमले का कोई संकेत नहीं मिला है। फिलहाल यह केवल एक दूरसंचार व्यवधान (टेलीकम्युनिकेशन आउटेज) प्रतीत होता है।



