असम में आई भीषण बाढ़ के कारण अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राकृतिक आपदा के चलते करीब 1.78 लाख लोग बेघर हो गए हैं और भारी संकट का सामना कर रहे हैं।
राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी है। जिन इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है, वहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


