वर्ष 2030 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत करेगा। ग्लासगो में संपन्न हुए खेलों के समापन समारोह के दौरान इस आशय की आधिकारिक घोषणा की गई।
ये खेल गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी.
उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने राष्ट्रमंडल ध्वज प्राप्त किया।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

