केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के कुलसेकरपट्टिनम में इसरो द्वारा बनाए जा रहे रॉकेट लॉन्चपैड के रखरखाव और संचालन कार्यों को निजी क्षेत्र को सौंपने का निर्णय लिया है।
986 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस लॉन्चपैड के पूर्ण प्रबंधन और रॉकेट प्रक्षेपण संबंधी कार्यों को संभालने के लिए सरकार ने निजी कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं।




