झारखंड में परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने रांची में विधानसभा का घेराव किया, जिसके चलते इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
घेराव कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें कीं और उन्हें वहां से हटाने की कार्रवाई की।




