80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने 'सुपर प्लस ओटीटी' नाम से एक नई फाइबर इंटरनेट सेवा लॉन्च की है। इस योजना के तहत ग्राहकों को 200 Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा दी जा रही है।
इस प्लान की मासिक कीमत 1,111 रुपये तय की गई है। इसमें इंटरनेट के साथ-साथ 27 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है।




