बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा रोड स्थित अपोलो अस्पताल की रसोई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त की है। जांच के दौरान अधिकारियों को रसोई से एक्सपायर्ड रवा, आइसिंग शुगर, मैदा, बेकरी उत्पाद और खराब हो चुकी ब्रेड मिली।
अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर मरीजों के लिए परोसे जाने वाले भोजन में एक्सपायर्ड और घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की खबर से आम जनता में भारी आक्रोश और चिंता है।



