प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति के बल पर भारत आज विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश की यह विकास यात्रा और अधिक गति पकड़ेगी।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए जब सभी देशवासी एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो इससे एक नई ऊर्जा का संचार होता है।


